#Madhepura मधुराम प्लस टू विद्यालय ग्वालपाड़ा में इंटरमीडिएट 11वी की वार्षिक परीक्षा प्रारंभ

ग्वालपाड़ा 16मार्च प्रखंड मुख्यालय ग्वालपाड़ा स्थित मधुराम प्लस टू विद्यालय में इंटरमीडिएट 11वीं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं की वार्षिक परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त पहले दिन सम्पन्न हुई। इस आशय की जानकारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में सभी छात्र छात्राओं की उपस्थिति अनिवार्य है। जो छात्र छात्रा इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे उन्हें आगे दिक्कत होगी। परीक्षा नियंत्रक अनिल कुमार “अनल “ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन में शिक्षक निरंजन कुमार, पवन कुमार यादव, रीतेश कुमार झा, नीरज कुमार, अंकेश कुमार, बिनोद कुमार बिट्टू, राजकुमार रंजन, अनूप कुमार सिंह, मुकेश कुमार, अमित कुमार, मो इकबाल, शिक्षिकाएं नंदनी कुमारी, जुली कुमारी, किरण कुमारी, शिवरानी कुमारी,, मनोज कुमार वर्मा, लिपिक मो चांद आलम, परिचारी किरण कुमारी, रिंकू देवी, आदि ने कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन में अपनी अपनी भूमिक निभाए।
