शनिवार से बदल रहा है मौसम दिख रही है प्री मॉनसून


प्री-मानसून में तेज हवा और आकाशीय बिजली की कड़क ने लोगों की नींद उड़ा दी। शनिवार की रात और रविवार की सुबह तक मौसम खराब रहा। गरज और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश को लेकर अलर्ट किया है। रविवार को सुपौल और मधुबनी में भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान उत्तर पूर्व के कुछ भागों एवं शेष बिहार के एक दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरेगी। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश का पूर्वानुमान है। रविवार 22 मई को मधुबनी और सुपौल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि सुपौल और मधुबनी में तेज हवा के कारण लोगों को सावधान रहना होगा।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पूर्व और दक्षिण पूर्व हवा चल रही है। इसकी गति 10 से 12 किमी प्रति घंटा है। इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं बिहार की ओर आ रही हैं। इसके साथ ही, एक पूर्वी पश्चिम ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम राजस्थान पर बने चक्रवाती क्षेत्र से होते हुए पूर्वी असम तक हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मेघालय से होते हुए गुजर रही है।
शनिवार की शाम से ही मौसम खराब हो गया है। मधेपुरा समेत अन्य शहरों में दिख रही है यह मौसम के बदलाव
