दुबई में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा, 8 साल बाद लिया चैंपियंस ट्रॉफी का बदला, सेमीफाइनल में शानदार एंट्री!

भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेटों से रौंदकर सेमीफाइनल में का टिकट पक्का कर लिया है। इस मुकाबले में कोहली ने शानदार शतक जड़कर बाताया है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के तहत खेले गए मुकाबले में भारत ने शानदार जीत दर्ज कर 2017 के मुकाबले का बदला ले लिया है। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेटों से रौंदकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए शतक बनाए। इस मुकाबले में भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों की काफी शानदार रही।
भारत के खिलाफ मुकाबला हारते ही पाकिस्तान का अब सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता काफी हद तक बंद हो गया है। अब भगवान ही इन्हें सेमीफाइनल तक पहुंचाने का काम करेगा। लेकिन भारतीय फैंस इस बात से तो काफी खुश हैं कि भारत ने 2017 का बदला आखिकार ले ही लिया।इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पाक का ये फैसला शुरुआत में तो सही साबित होते हुए देखने मिला, लेकिन बाद में ये फैसला पूरी तरह से गलत नजर आया। लगातार गिरते हुए विकेट की वजह से पाकिस्तान की पारी 49 ओवर की 4 गेंद पर ही खत्म हो गई। इस दौरान पाकिस्तान के सभी बल्लेबाज आउट हो गए। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 62 रन साउद शकील ने बनाए।
इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने 77 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली। बाबर आजम 26 गेंदों पर 23 रन ही बना सके। आखिर में खुशदिल शाह ने 39 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। इसके अलावा हार्दिक पांड्या को दो विकेट मिले। हालांकि आज के मैच में शमी को एक भी विकेट नहीं मिले। लेकिन इस मुकाबले में अक्षर पटेल की फील्डिंग देखने लायक थी।
