ब्रेकिंग न्यूज़स्पोर्ट्स
मधेपुरा: खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

मधेपुरा/बिहार: टी. पी. कॉलेज, मधेपुरा के की छात्रा मेघा कुमारी ने यूभीके कालेज, करामा में आयोजित अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता के एकल मुकाबले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया और मेघा कुमारी एवं ममता कुमारी की जोड़ी ने युगल मुकाबले में उपविजेता रही। इससे महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
