weather Updates: 23-26 मई 2023 के दौरान वर्षा / मेघ गर्जन / वज्रपात के साथ आंधी / ओला वृष्टि का पूर्वानुमान ALERT - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

weather Updates: 23-26 मई 2023 के दौरान वर्षा / मेघ गर्जन / वज्रपात के साथ आंधी / ओला वृष्टि का पूर्वानुमान ALERT

Bihar/Weather Update: प्रदेश में 23-26 मई 2023 के दौरान वर्षा / मेघ गर्जन / वज्रपात के साथ आंधी / ओला वृष्टि का पूर्वानुमान |

भारत मौसम विज्ञान विभाग के संख्यात्मक मॉडल के विश्लेषण के अनुसार राज्य मे 23 मई से 26 मई के दौरान मौसम प्रणाली के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है, जिसके परिणाम स्वरुप इस दौरान अधिकांश जगहों में हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा (10mm से 50mm), अनेक स्थानों पर बिजली के साथ मेघ गर्जन एवं हवा की गति 40-50 किलोमीटर / घंटा रहने तथा एक या दो स्थानों पर ओला वृष्टि होने की प्रबल संभावना है।

इस मौसम गतिविधि की 27 मई से पुनसामान्य होने की संभावना है ।

इस मौसम के संभावित प्रभाव:-

आंधी/ वज्रपात / ओलावृष्टि से खड़े फसलो एवं फलदार वृक्षों को नुकसान |

झुग्गी झोपडी / टिन / कच्चे मकानों को नुकसान।

  • वज्रपात / ओला वृष्टि / से जान-माल एवं पशु की हानि ।

THE UJALA Times News

शहरो में लगे होर्डिंग / लम्बे वृक्ष गिरने की संभावना ।

अतः उक्त मौसम के संभावित प्रभाव के आलोक में बचाव की सलाह :-

खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन तथा खुद को बाहर निकलने से बचे तथा मौसम साफ होने पर हीं अपने कार्यों को संपादित करें।

आंधी के दौरान संवेदनशील संरचनाओं से दूर रहें एवं मेघगर्जन / बिजली चमकने के दौरान पेड़ पौधों के नीचे शरण न ले|

  • ओला वृष्टि के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण ले ।

नोट : विस्तृत तथा इस मौसम की अध्यत्र जानकारी के लिए मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की वैबसाइट, फेसबुक तथा ट्विटर पेज को देख सकते हैं तथा विभिन्न फसलों पर इस मौसम कि प्रभाव पड़ने की तथा सुरक्षात्मक उपाय के जानकारी हेतु अपने नजदीकी कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button