Supaul:शराब की तस्करी के आरोप में पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

राघोपुर पुलिस ने शुक्रवार को शराब कारोबार के मामले में फरार चल रहे मुख्य शराब आरोपी सह राघोपुर प्रखंड के देवीपुर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष गंगा यादव को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीते दिनों 16 मार्च की सुबह करीब 8 बजे सुबह राघोपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के किसान चौक स्थित एक धान के गोदाम एवं वहां खड़ी एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में शराब बरामद किया था। इस वक्त शराब बरामद किया गया था, उस वक्त (पिकअप संख्या- बीआर 50जी 1384) से कुछ लोगों के द्वारा शराब उतारकर धान के गोदाम में रखा जा रहा था। जैसे ही पुलिस का वाहन वहां पहुंचा कि सभी लोग वहां से भाग गए थे। इसके बाद पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर उस पर रखा शराब व गोदाम में रखा शराब बरामद कर गिनती की तो कुल 67 कार्टन में 8010 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया गया। लोगों ने पुलिस को बताया था कि यह गोदाम देवीपुर पैक्स अध्यक्ष गंगा यादव का है और वह पैक्स के धान की फसल इसमें रखता है। लोगों ने पुलिस को बताया था कि यह शराब भी पैक्स अध्यक्ष गंगा यादव का है और वह ही यहां शराब मंगाकर बिक्री का काम करता है। उसके बाद पुलिस ने मामले में थाना कांड संख्या दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। राघोपुर थानाध्यक्ष रजनीश केसरी ने बताया कि उक्त मामले में गंगा यादव फरार चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
