Supaul:नेपाल निर्मित शराब की 2700 बोतल के साथ एक वाहन जब्त

भीमपुर पुलिस द्वारा बुधवार को रात्रि गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के रानीपट्टी नहर के पास एनएच 57 मुख्य मार्ग से सूमो पर लादी गई बड़ी मात्रा में नेपाली निर्मित दिलवाले शराब जब्त की गयी है. सूमो की जांच करने पर उसमें 300 एमएल की कुल 2700 बोतलें मिलीं। इसके साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त एक चार पहिया बीआर 50-4850 भी जब्त किया गया है। उसी वाहन की चेकिंग के दौरान शराब कारोबारी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. इधर भीमपुर थाना प्रभारी रमाशंकर कुमार ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार रात गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर रानीपट्टी नहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 57 से एक चौपहिया वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी. पुलिस को देखते ही कारोबारी चलती गाड़ी से कूद कर फरार हो गया. बताया कि जब्त शराब की कुल मात्रा 810 लीटर है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब समेत वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
