Petrol:बिहार के 17 जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, राज्य के सभी जिलों में आज तेल के रेट यहां से जानें

बिहार में तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल और डीजल की दरों का ऐलान किया है. प्रदेश के 17 जिलों में इनके दाम बढ़े हैं। पूर्णिया, अररिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, रोहतास आदि शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया। हालांकि, भागलपुर, बेगूसराय, गया गोपालगंज आदि में तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम वृद्धि पूर्णिया में की गई है। वहीं पेट्रोल के दाम में 1.03 रुपये और डीजल के 97 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, पटना समेत 8 शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं.
रविवार को भागलपुर में पेट्रोल के दाम में 66 पैसे और डीजल में 61 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. गया में पेट्रोल 91 पैसे और डीजल 86 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ। इसके अलावा औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, गया, मधुबनी, नवादा, सीवान, सारण, समस्तीपुर मधेपुरा और सुपौल में भी तेल की कीमतों में गिरावट आई है. राजधानी पटना में तेल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. पटना के अलावा बक्सर, भोजपुर, जमुई, मुंगेर, नालंदा, शेखपुरा, शिवहर जिलों में भी शनिवार को तेल के दाम रविवार की दर से स्थिर हैं.

