Pappu yadav accident: पप्पू यादव का काफिला सोमवार देर रात हुआ हादसे का शिकार

जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव (Pappu Yadav) का काफिला बीती रात हादसे का शिकार हो गया. हादसे की
पप्पू यादव की सुरक्षा में तैनात गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. हादसे में पप्पू यादव बाल-बाल बच गए. हादसे में कई नेता घायल हुए हैं. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
इस भीषण हादसे में किसी तरह पप्पू यादव बाल-बाल बच गए. हालांकि, उनके काफिले के साथ चल रहे कई नेता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है.

दुर्घटना कहा हुआ……
हादसा आरा और बक्सर के बीच ब्रह्मपुर फोरलेन पर सोमवार देर रात हुआ. बता दें कि पप्पू यादव सारण जिले से लौट रहे थे. वह मुबारकपुर कांड में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे. लौटते समय आरा-बक्सर के बीच ब्रह्मपुर फोरलेन पर देर रात उनके काफिले का भीषण एक्सीडेंट हो गया.
पप्पू यादव बोले……
इस पूरे मामले को लेकर पप्पू यादव ने बताया कि वह वीनसगुजार हैं भगवान के कि सब लोग सुरक्षित हैं.
घायल व्यक्ति……
ट्रक के ओवरटेक करने से यह हादसा हुआ है। पप्पू यादव का कहना है कि इस हादसे में करीब 11 लोग घायल हुए हैं. इसमें उनकी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और दिनेश के अलावा कुछ लोगों का हाथ टूट गया है। किसी के शरीर में चोट है तो किसी के सीने में चोट आई है। एस्कॉर्ट के ड्राइवर के साथ बीएमपी के दो सुरक्षा गार्ड काफी चोटिल हो गए।

