Morning News: अग्निवीर वायु सैनिक की भर्ती के लिए 31 मार्च तक कर सकते हैं आप आवेदन परीक्षा 20 मई को होगी

बिहार न्यूज़ /TOP News : भारतीय वायु सेना की ओर अविवाहित भारतीय पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों से अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु के भर्ती के लिए आवेदन लिया जा रहा है।
जानकारी…….
शनिवार को मधेपुरा पहुंचे 10 वायु सैनिक चयन केंद्र, वायु सेना स्टेशन, बिहटा के चयन अधिकारी राकेश मलगोत्रा ने बताया कि योग्य भारतीय पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी 17 से 31 मार्च के अपराह्न तक अग्निवीर वायु के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा 20 मई से प्रारंभ होगी।
अभ्यर्थी वेबपोर्टल https://agnipathvayu .cdac.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 10 वायु सैनिक चयन केंद्र, वायु सेना स्टेशन, बिहटा के चयन अधिकारी राकेश मलगोत्रा ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं परीक्षा फीस के रूप में निर्धारित राशि 250 है। उन्होंने योग्य अभ्यर्थियों से इस भर्ती में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है।
कम की जानकारी…….
यदि डिप्लोमा पाठ्यक्रम में अंग्रेजी विषय नहीं है, तो इंटरमीडिएट या मेट्रिकुलेशन में अंग्रेजी विषय में 50% अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा राज्य शैक्षणिक समिति/ परिषद से 2 वर्षीय व्यवसायिक पाठ्यक्रम में गैर व्यवसायिक विषयों गणित एवं भौतिकी से उत्तीर्ण विद्यार्थी भी अग्निवीर वायु पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्हें भी समग्र रूप से 50% अंकों के साथ एवं अंग्रेजी में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। उन्होंने बताया कि विज्ञान विषय के अलावा मान्यता प्राप्त केंद्रीय एवं राज्य शैक्षणिक समिति से इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% अंकों एवं अंग्रेजी में न्यूनतम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन दे सकते हैं। राज्य शैक्षणिक समिति से 2 वर्षीय व्यवसायिक पाठ्यक्रम में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण हो।
और कम की जानकारी………
अग्निवीर वायु पद पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का जन्म 26 दिसंबर 2002 से 26 जून 2006 के बीच होना चाहिए। विज्ञान संकाय में इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा गणित भौतिकी एवं अंग्रेजी विषय के साथ न्यूनतम 50% अंकों ये उत्तीर्ण हो । अंग्रेजी में भी न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए। अथवा इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ ऑटोमोबाइल/ कंप्यूटर साइंस/ इंस्ट्रूमेंटल टेक्नोलॉजी/ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी) में 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन भर सकते हैं।
