Madhepura/TOP NEWS: पुलिस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने देवेन्द्र ठाकुर एवं उपाध्यक्ष शिवानी - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura/TOP NEWS: पुलिस एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बने देवेन्द्र ठाकुर एवं उपाध्यक्ष शिवानी

मधेपुरा/बिहार: बिहार पुलिस एसोसिएशन जिला अध्यक्ष बनाए गए देवेन्द्र ठाकुर .रविवार को पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षक ने चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी है.

उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के पद पर देवेन्द्र ठाकुर, एवं उपाध्यक्ष पद पर शिवानी कुमारी ,सचिव पद पर श्रवण कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष पद पर उमेश कुमार वहीं सयुंक्त मंत्री पद पर राम बच्चन, कुमार को नियुक्त किया गया है. जानकारी हो कि रविवार को सदर थाना परिसर स्थित एस सी एस सी थाना में चुनावी प्रक्रिया किया गया. अन्य पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया.वही अध्यक्ष पद पर देवेन्द्र ठाकुर सदर थाना में पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में कार्यरत हैं. इस मौके पर जिले के विभिन्न थाना, ओपी व पुलिस लाईन में पदस्थापित पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

जबकि चुनाव पदाधिकारी के रूप में पूर्णिया जिला के अध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्ष महेश यादव सचिव गणेश पासवान के संयुक्त सचिव थे. चुनाव पदाधिकारी व पर्यवेक्षक ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के बेहतर हित के लिए भेदभाव से उपर उठकर कार्य करने की सलाह दिया. वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेन्द्र ने कहा कि संगठन के सभी सदस्यों के हित के दिशा में वे पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे. वर्तमान में संघ के सदस्यों के समक्ष कई तरह की समस्या है. किसी भी सदस्य के अधिकार के लिए पूरा संघ तत्पर रहेगे. उन्होंने कहा कि पुलिस कप्तान से पुलिस कल्ब की मांग भी किया जाएगा.इस मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार, संजीव कुमार ,अमृता कुमारी ,अलका कुमारी ,पूजा कुमारी एवं सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button