Madhepura Special News :रामनवमी शोभा यात्रा एवं रमजान को लेकर प्रशासन ने की ब्रीफिंग दिए अहम निर्देश

मधेपुरा/बिहार: रामनवमी शोभा यात्रा और रमजान को लेकर जिला मुख्यालय के कला भवन में जिला स्तरीय जिला प्रशासन पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ डीडीसी नितिन कुमार सिंह और एसपी राजेश कुमार ने बैठक की. शांति समिति की बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार ,सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय नारायण यादव ,उदाकिशुनगंज अनुमंडल राजीव रंजन,उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश कुमार एवं जिले के विभिन्न प्रखंड के विभिन्न प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी पहुंचे थे.

वहीं जिले के विभिन्न थाना के थाना प्रभारी. बीडीओ और सीओ के साथ शोभायात्रा में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए परिचर्चा और विधि व्यवस्था संधारण के लिए बिन्दुवार समीक्षा किया गया.जिला प्रशासन के समक्ष शांति व्यवस्था से संबंधित सुझाव दिया. साथ ही शांति बहाल रखने की अपील की है. वहीं डीडीसी नितिन कुमार ने साफ तौर पर कहा कि पर्व त्योहार में शांति व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. एसपी राजेश कुमार ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए असामाजिक तत्व को चिन्हित कर 107 का मुकदमा किया गया है. वहीं सोशल मीडिया पर निगरानी रखी गयी है.वही सदर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि साथ ही विभिन्न प्रखंडों में भी शोभायात्रा पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी. असामाजिक तत्वों के हुड़दंग से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट पर रखा गया है. मौके पर मौजूद सदर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सदर वीडियो कलावती कुमारी सर अंचलाधिकारी योगेंद्र कुमार एवं सभी प्रखंड के वीडियो एवं सीओ एवं सभी थानों के थाना प्रभारी मौजूद थे.

