Madhepura/OMG News: रामनवमी शोभायात्रा का सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा से होगा निगरानी Dj डीजे पर रहेगी पाबंदी - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura/OMG News: रामनवमी शोभायात्रा का सीसीटीवी और ड्रोन कैमरा से होगा निगरानी Dj डीजे पर रहेगी पाबंदी

  • रामनवमी और रमजान पर्व को लेकर बुलाई गई शांति समिति की बैठक
  • राम नवमी के अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा
  • शोभायात्रा का सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के द्वारा होगी निगरानी
  • डीजे बजाने पर होगी करवाई : एसडीएम अजय नारायण यादव
    सदर थाना मधेपुरा में रविवार को सीओ योगेंद्र दास एसडीएम नीरज कुमार एसडीपीओ अजय नारायण यादव बीडीओ कलावती कुमारी एवं थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में सदर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें जिले के गणमान्य लोग एवं नगर पंचायत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी.
    शांति समिति की बैठक को अनुमंडल पदाधिकारी मधेपुरा नीरज कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि इस बार पुलिस के पूरी चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच रामनवमी जुलूस निकाली जाएगी.
    शांति समिति की बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों के अलावे पूजा समिति के लोगों ने भाग लिया. अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि बिना लाइसेंस के कोई भी जुलूस या शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी. रामनवमी और रमजान पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्वक मनाने पर विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया. बैठक में राम नवमी के अवसर पर निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा के सुरक्षा एवं तैयारी पर भी विचार विमर्श किया गया.
    एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि शांति समिति की बैठक में रामनवमी एवं रमजान पर्व की तैयारी को लेकर चर्चा की गई है.पर्व को लेकर सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश, दिए गए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान पूरी शोभायात्रा का सीसीटीवी कैमरे के द्वारा निगरानी की जाएगी.इसके साथ ही ड्रोन कैमरा भी लगाए जाएंगे. जगह-जगह पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी. सभी मिलजुलकर आपसी भाईचारा और स्वार्थ के साथ रामनवमी और रमजान पर्व संपन्न किया जाएगा. जिसकी सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. असमाजिक तत्वो के लोगो पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी.इसको लेकर आवश्यक निर्देश देते हुए सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि रामनवमी के दिन पुलिस हर जगह तैनात रहेगी तथा हर गतिविधि पर नजर रहेगी.उन्होंने उन लोगों से अफवाह से बचने की अपील की तथा अफवाह फैलाने वाले की सूचना पुलिस पदाधिकारी को देने की अपील की. इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है.वही उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वे लोग शांति और आपसी सौहार्द के साथ सारे नियमों का पालन करते हुए आपसी भाईचारा बनाकर मुहर्रम का त्यौहार को मनाएं. पुलिस-प्रशासन आप लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगी. अगर कोई शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वैसे लोगों को आप लोग भी समाज में चिन्हित करें और इसकी अविलंब जानकारी पुलिस-प्रशासन को दें ताकि उन पर पहले से ही नजर रखा जा सके. शांति समिति की बैठक में गणेश गुप्ता,अभिषेक कुशवाहा,सुमित श्रीवास्तव, राजेश यादव, बालेश्वर,राजू चौधरी,ओमप्रकाश यादव,दिलीप ,शुभम बिरुली, हिमांशु कुमार चुन्नू,प्रिंस,बबलू कुमार एवं अन्य दर्जनों जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button