Madhepura: 32 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो युवक गिरफ्तार - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: 32 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो युवक गिरफ्तार

मधेपुरा/बिहार: सिंहेश्वर पथ पर स्थित कमरगामा चेक पोस्ट के पास मद्द निषेध विभाग की टीम ने लगभग 32 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.
इस बात की जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अररिया जिले के रानीगंज से दो चार पहिया गाड़ी पर अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप की खेप मधेपुरा आ रही है। इसी सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर सुबह से ही जगह जगह कर्मी को लगा दिया गया था। जिसके कारण दोनो युवक को अवैध कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि एक का नाम तरुण सिंह है जबकि दूसरे का नाम सोनू सिंह है। दोनो सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रामपट्टी के रहने वाले हैं ।

इस धंधे में काफी दिनों से इसकी तलाश थी। जिसमें सोनु सिंह के गाड़ी से 15 कार्टन और तरूण सिंह के गाड़ी से 17 कार्टन कफ सिरप बरामद हुआ। तस्करी में इस्तेमाल की गई एक नेक्शन और ऑल्टो को भी जब्त कर लिया गया है। पकड़े गए कफ सिरप की कीमत दो लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। उन्होंने बताया की 3 साल के मेरे कार्यकाल में लगभग 3600 लीटर कफ सिरप की बरामदगी की जा चुकी है। टीम में मुख्य रूप से उत्पाद निरीक्षक संजय प्रियदर्शी, कुंदन कुमार, मोहन पासवान, कौशल विराजी, दीपक कुमार, मन्तोष कुमार आदि शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button