ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura: होम साइंस विभाग में पीएचडी एडमिशन टेस्ट उत्तीर्ण छात्रों का होना है एग्जाम बीएनएमयू में 19 और 20 जून को होगी मौखिक परीक्षा

MADHEPURA/BIHAR: भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के होम साइंस विभाग में पीएचडी एडमिशन टेस्ट उत्तीर्ण छात्रों की मौखिक परीक्षा 19 और 20 जून को होगी। होम साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. विमला कुमारी ने कहा कि होम साइंस विभाग के पैट उत्तीर्ण छात्र 19 और 20 जून को मौखिकी परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 19 जून को क्रमांक 2119 से लेकर 2185 तक के छात्रों की मौखिकी परीक्षा होगी।
जबकि 20 जून को 2186 से लेकर 2250 क्रमांक तक के छात्रों की मौखिकी परीक्षा आयोजित होगी। अभ्यर्थी 11 बजे तक विभाग में उपस्थित होंगे। मौखिकी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को पैट से संबंधित एडमिट कार्ड, पीजी का एडमिट कार्ड, रजिस्ट्रेशन स्लिप, हाईस्कूल का प्रमाण पत्र सहित सभी मूल प्रति के साथ दो प्रति लाना है। इसके साथ ही 3 फोटो भी लाना होगा।
