Madhepura: हत्या के कुछ ही घंटे बाद परिजनों से मिलने पहुँचे पूर्व सांसद पप्पू यादव - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: हत्या के कुछ ही घंटे बाद परिजनों से मिलने पहुँचे पूर्व सांसद पप्पू यादव

अपराधियों के अंदर से प्रशासन का खोफ समाप्त,दिनदहाड़े बीच बाजार में युवक को मारी गोली।

मधेपुरा/बिहारीगंज: बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथिऔंधा पंचायत बढ़ैया टोला वार्ड संख्या एक में शुक्रवार की सुबह मो० आजाद पिकअप चालक को बाइक सवार तीन अपराधियों ने मुख्य मार्ग हाईस्कूल के सामने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के महज कुछ ही घण्टे बाद मृतक के परिजनों से मिलने पहुँचे पूर्व सांसद जाप सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने इस हत्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की, वही पूर्व सांसद ने ऐसी घटना की निंदा करते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। और प्रशासन पर खूब बरसे. उन्होंने ने कहा कि हत्या और अपराध बिहार में बेलगाम हो गया है। स्थानीय प्रशासनिक विफलता और माफिया के साथ सांठगांठ में आम आदमी की जिंदगियों को नासूर बना दिया है। नतीजा एक बार फिर से मधेपुरा के बिहारीगंज स्थित हथियोन्दा वार्ड संख्या 01 निवासी मो० आजाद को बेखौफ अपराधियों ने गोली मार दी और उनकी हत्या कर दी और हत्या के चंद घंटे बाद ही जाप सुप्रीमो पप्पू यादव उनके घर पहुँचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया और परिजनों को तत्काल आर्थिक मदद भी किया। और कहा कि सवाल फिर भी यही है कि आखिर कब तक अपराधी बेलगाम होकर इस तरह से आम लोगों की जिंदगी को तबाह करते रहेंगे। उन्होंने ने कहा कि बीते कई वर्ष से उदाकिशुनगंज अनुमंडल भर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। और उदाकिशुनगंज अनुमंडल अपराधियों के लिए सैफ जॉन बन गया है। उन्हों ने कहा कि अपराधी अपराध कर के जेल जा कर वहाँ से अपना साम्राज्य चालते है इसलिए अब वक्त आ गया है अपराधियों का जगह शमशान घाट में होना चाहिए या फिर फाँसी पर, पूर्व सांसद ने बिहारीगंज पुलिस की उदासीन रवैये पर आपत्ति जताते हुए कहा कि बीते कई महीन में बिहारीगंज प्रखंड में कई हत्या हो चुकी है तो भी प्रशासन चैन की नींद सो रही है, प्रशासन के लापरवाही के कारण ही बिहारीगंज प्रखंड में कई हत्या हो चुकी है। उन्होंने ने कहा कि पुलिस की ऐसी रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने मृतक के पत्नि बीबी इसरत को रोजगार कर बच्चे के भरण-पोषण के लिए बीस हजार रुपए का आर्थिक सहायता किया। पूर्व सांसद पप्पू यादव गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहां कि यह हत्या बहुत दुखद घटना है उन्होंने कहां की पीड़ित परिवार को जहां तक संभव मदद होगा सदैव तत्पर रहेंगे और न्याय की इस लड़ाई में परिजनों के साथ मजबूती से साथ खड़े रहेंगे और न्याय दिला कर रहेंगे।

पूर्व सांसद के ऐसे कार्य का स्थानीय लोगों ने सराहना किया।

हत्या के कुछ ही घंटे बाद परिजनों से मिलने पहुँचे जाप सुप्रीमो पूर्व सांसद पप्पू यादव के ऐसे कार्य का लोग सराहना करते नजर आए। लोगों ने कहा कि पप्पू यादव ही एक मात्र ऐसे नेता है जो सेवक के रूप में जनता का सेवा करना ही अपना धर्म व कर्म समझते है। लोगों ने कहा कि जब भी जो भी विषम परिस्थितियों व संकट में होते है तो उसके मदद के लिए 24 घण्टे दिन हो या रात पप्पू यादव सदैव तत्पर रहते है। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में जब भी कोई आपदा-विवदा एवं कोई घटना घटते है तो सबसे पहले पप्पू यादव ही समाज व पीड़ित परिवारों के मदद के लिए उनके बीच जा कर मदद किया करते है। स्थानीय लोगों ने कहा कि हर बेसहारा का सहारा बनने का काम पप्पू यादव करते है। और हर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने के लिए शुरू से अंत तक पप्पू यादव साथ खड़े रहते है। शुक्रवार को भी जाप सुप्रीमो पप्पू यादव हत्या के महज कुछ ही घण्टे बाद मृतक के परिजनों को सांत्वना देने उनके निजी आवास पर पहुँचे। और पीड़ित परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया और मृतक के पत्नी को रोजगार करने के लिए आर्थिक सहायता के रूप में बीस हजार रुपया दिए। मौके पर गोपाल जायसवाल, अनिल कु० बंधु, अभिषेक दर्वे, नसीम चांद, सुभान आलम, बिट्टू कुमार, फिरोज खान, मिस्टर आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button