पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़
#Madhepura सिंहेश्वर धाम में पूजा कर सीएम नीतीश ने प्रदेश की समृद्धि की कामना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान शिव के दरबार में राज्य की सुख-समृद्धि व शांति की प्रार्थना की।

मंदिर में स्वागत व पूजामंदिर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पुजारियों ने स्वागत किया। पंडा लाल बाबा व पंकज बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चार व परंपरागत विधि से पूजा संपन्न कराई। सीएम ने जलाभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।साथी नेताओं की उपस्थितिइस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, एमएलसी ललन सर्राफ व विधायक रमेश ऋषिदेव मौजूद रहे। सभी ने माथा टेक प्रदेश की उन्नति-विकास की कामना की।सुरक्षा व भीड़मुख्यमंत्री आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग पहुंचे, जिन्होंने उनका स्वागत किया।

