Madhepura: सड़क दुर्घटना में एक 26 वर्षीय युवक की मौत - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: सड़क दुर्घटना में एक 26 वर्षीय युवक की मौत

मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने किया मधेपुरा-सिंहेश्वर के मुख्य सड़क जाम

सदर थाना क्षेत्र के भर्राही के बिरेली बाजार वार्ड नं पांच के निवासी भोगी लाल मेहता के 26 वर्षीय पुत्र भरत की हुई सड़क दुर्घटना में मौत

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि भरत सिंहेश्वर बैंक से पैसा निकासी करने गया हुआँ था. वही वापस लौटते के क्रम में उसने एक मोटरसाइकिल से लिफ्ट मांग कर अपने घर आ रहा था.इसी दौरान तेज गति से आ रही अनियंत्रित चार पहिए वाहन ने मोटरसाइकिल में धक्का मार दी जिस कारण युवक सड़क पर गिर पड़ा. युवक की सिर में गम्भीर चोट आयी. सिर में गम्भीर चोटिल के कारण युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.जिसके बाद परिजनों को सूचना मिली तो वो घटना स्थल पर पहुँच कर देखा तो युवक मूर्छित पड़ा हुआँ है.वही मिर्तक युवक के परिजनों ने बताया कि युवक खेती का काम करता था. युवक दो भाई और दो बहन था. युवक की बहन की शादी जून में होने वाली थी.और युवक का रिश्ता भी लग गया था.मौत की खबर सुन कर पूरे परिवार सदमे में है.जिसके बाद युवक के परिजन व ग्रामीणों ने मधेपुरा -सिंहेश्वर के मुख्य सड़क को जाम कर दिया.जिसके बाद मौके पर पुलिस ने जाम को हटवाने का काफी प्रयास किया लेकिन जाम नही हटा.वही इसके बाद सदर एसडीएम नीरज कुमार मौके पर पहुँच कर परिजनों को सात्वना दिया और जो प्रावधान राज्य मार्ग के तहत जो राशि दी जाएगी उसकी लाभ मिलेंगी इसका भरोसा दिया और उन्होंने कहा की एफआईआर दर्ज कर चार पहिए चालक वाले पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी.इसके बाद जाम को हटाया गया वही इसके बाद सदर अस्पताल में शव की पोस्टमार्टम कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button