Madhepura: शराब के लिए पैसा नहीं देने पर पिता ने करवा दी बेटी की गोली मारकर हत्या - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: शराब के लिए पैसा नहीं देने पर पिता ने करवा दी बेटी की गोली मारकर हत्या

मधेपुरा/बिहार: मधेपुरा सदर अनुमंडल में एक शराबी पिता ने शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर अपनी ही बेटी की हत्या करवा दी। मामला सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतराहा टोला की है। जहां बीती रात एक नकाब लगाए व्यक्ति ने घर के आंगन में घुस कर शिवराम साह की 24 वर्षीय बेटी बंदना के सर में गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या का आरोप परिजनों ने पिता शिवराम साह पर लगाया है।

परिजनों की माने तो शिवराम साह नशेड़ी है और वह अपनी बेटी से शराब पीने के लिए बराबर पैसा मांगता रहता था जिसे लेकर परिवार में झगड़ा भी होते रहता था। मृतिका बंदना उसकी सबसे बड़ी बेटी थी वह दिल्ली में किसी निजी कंपनी में काम करती थी। परिवार का पूरा खर्च वही उठाती थी। इधर कुछ दिन पहले वो अपनी शादी के लिए गांव आई थी और अपने शादी का सारा सामान लाई थी। मई माह में उसकी शादी होने वाली थी। शादी से पहले वो अपना घर बना रही थी।

घटना की सुबह शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर बंदना और उसके पिता के बीच विवाद भी हुआ था। झगड़ा के बाद पिता घर से चला गया था। रात करीब 10:30 बजे वह एक अन्य आदमी के साथ घर आया। आदमी मुंह पर गमछा लपेटा था और अचानक बंदना से बात करते उसके सर में गोली मारी और बाइक से फरार हो गया। गोली लगने के बाद परिजन बंदना को जेकेटीएमसीएच लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पिता फरार है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button