Madhepura: मोहर्रम को लेकर सदर थाना में हुई शांति समिति की बैठक - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: मोहर्रम को लेकर सदर थाना में हुई शांति समिति की बैठक

अमन श्रीवास्तव और अमन आनंद की ख़ास रिपोर्ट

डीजे पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा एसडीपीओ

सोश्ल साइट्स पर रहेगी एनजर

मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित कराने को लेकर रविवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई.सदर एसडीएम धीरज कुमार सिन्हा एवं सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दर्जनों जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित हुए. बैठक में मोहर्रम को लेकर दोनों समुदाय के लोगों से अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया. इसके बाद एसडीपीओ ने उपस्थित लोगों को बताया की मुहर्रम पर असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनिक नजर रहेगी.वही पर्व को लेकर आवश्यक निर्देश देते हुए एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि मोहर्रम के दिन पुलिस हर जगह तैनात रहेगी तथा हर गतिविधि पर नजर रहेगी. उन्होंने उन लोगों से अफवाह से बचने की अपील की तथा अफवाह फैलाने वाले की सूचना पुलिस पदाधिकारी को देने की अपील की.सदर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार और सदर बीडीओ प्रभार योगेंद्र दास ने उपस्थित लोगों से कहा कि वे लोग शांति और आपसी सौहार्द के साथ सारे नियमों का पालन करते हुए आपसी भाईचारा बनाकर मुहर्रम का त्यौहार को मनाएं. पुलिस-प्रशासन आप लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगी. अगर कोई शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वैसे लोगों को आप लोग भी समाज में चिन्हित करें और इसकी अविलंब जानकारी पुलिस-प्रशासन को दें ताकि उन पर पहले से ही नजर रखा जा सके. शांति समिति की बैठक में उपस्थित सदर बीडीओ प्रभार एवं अंचल अधिकारी योगेंद्र दास एसआई देवेन्द्र ठाकुर, विद्युत कनीय अभियंता सुशील कुमार, राम बच्चन,अशोक कुमार, अरविंद यादव,सुनील सिंह किशोर कुमार,राहुल यादव,गणेश गुप्ता, पूर्व वार्ड पार्षद ध्यानी यादव,रणवीर यादव, राहुल कुमार विश्वनाथ गुप्ता बालेश्वर चौधरी हेमंत परमानंद यादव नारायण ताती उमेश मुखिया मोहम्मद अब्दुल हकीम हेमंत गुप्ता रितेश यादव जावेद अंसारी,अंजार, अब्दुल दुलारे,मो इसरार,मो उसमान ,मोनू,हरिदेव राम,चन्दन,विक्रम ,हेमंत कुमार शुभम बिरुली, सुमित कुमार, तरुण,हिमांशु कुमार,प्रिंस कुमार, अमित कुमार,एवम अन्य उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button