Madhepura: मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में पकड़ा गया नाबालिग आरपीएफ पुलिस ने दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालत में पकड़ा गया नाबालिग आरपीएफ पुलिस ने दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है

मधेपुरा के रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस बल द्वारा गुरुवार की सुबह दो युवकों को एक युवती के साथ संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ ने तड़के दो युवकों को एक लड़की के साथ काफी देर तक बैठे देखा. काफी देर बाद जब उनसे आरपीएफ ने पूछताछ की तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद आरपीएफ ने उक्त दोनों युवकों व युवती के परिजनों को सूचना दी. जिसके बाद तीनों के परिजन वहां पहुंचे।

इधर इसकी सूचना आग की तरह फैल गई, जिससे दौराम मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंचे युवती के परिजनों ने युवती को सुपुर्द कर दिया है। लड़की नाबालिग बताई जा रही है। तीनों युवक-युवती मधेपुरा शहर के ही बताए जा रहे हैं।

लड़की के परिजनों ने बताया कि लड़की को उसकी मां ने रात में डांटा था और उसी के मूड में लड़की आज सुबह घर से चली गई. उसे खोजने के लिए परिजन सुबह से ही परेशान थे। वहीं गिरफ्तार दोनों युवकों से आरपीएफ थाने में पूछताछ जारी है. वहीं आरपीएफ पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button