Madhepura: मधेपुरा में महिला की मौत के बाद बवाल पति पर धारदार हथियार से गला काटने का आरोप एक घंटे किया सड़क जाम - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: मधेपुरा में महिला की मौत के बाद बवाल पति पर धारदार हथियार से गला काटने का आरोप एक घंटे किया सड़क जाम

Madhepura/Bihar: मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरगामा वार्ड नंबर 10 में सोमवार की रात एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला के गले और पूरे शरीर पर धारदार हथियार से हमला करने के निशान हैं। आरोप है कि महिला के पति ने गला काटकर उसे मौत के घाट उतारा है। हत्या के बाद से ही ससुराल के लोग फरार हैं।

घटना की सूचना पर जब मायके वाले बेटी के घर पहुंचे तो सभी लोग शव को छोड़ फरार हो गए। आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को कुछ घंटे शव को मुख्य मार्ग एनएच 107 पर रख कर सड़क जाम कर दिया।धबोली निवासी मुन्ना साह की बेटी खुशबू कुमारी की शादी जोरगामा वार्ड 10 निवासी भूपेंद्र साह के बेटे दीपक कुमार के साथ हुई थी। दीपक मीरगंज चौक पर मिठाई का दुकान चलाता था। दोनों के चार बच्चे भी हैं जिसमें दो बेटा दो बेटी है।

सुबह मृत विवाहिता के परिजनों को किसी ने फोन पर हत्या की जानकारी दी। मायके वाले जब मीरगंज पहुंचे तो ससुराल वाले घर के पीछे ही गड्ढा खोद कर शव को दफनाने की फिराक में थे। इन लोगों के पहुंचने पर सभी लोग फरार हो गए।

परिजनों ने शव को उठाकर मुख्य सड़क एनएच 107 पर लाया और उसे जाम कर दिया। महिला के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म के निशान हैं। इससे प्रतीत होता है कि धारदार हथियार से कई बार वार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button