Madhepura: मधेपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई आपत्तिजनक विडियो पोस्ट करने वाले युट्यूबर को मधेपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: मधेपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई आपत्तिजनक विडियो पोस्ट करने वाले युट्यूबर को मधेपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

युट्यूब के माध्यम से एक गायक का गाया हुआ गाना “मियाँ जी मर्डर करो” काफी तेजी से वायरल मधेपुरा एसपी राजेश कुमार की कार्रवाई

मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने कर बाट्य की प्रेस कांफ्रेंस दिनांक- 26.07.23 को युट्यूब के माध्यम से एक गायक का गाया हुआ गाना “मियाँ जी मर्डर करो” काफी तेजी से वायरल हो रहा थाजिसमें कई आपत्तिजनक पंक्तियाँ भी थी और लोगों की भावनाएँ इससे आहत हो रही थी गाने में कुछ ऐसे बोल भी थे जिससे सांप्रदायिक सौहार्द को भी क्षति पहुँच रही थी, इससे विधि-व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न हो सकती थी इस विडियो को हटाने के लिए सक्षम प्राधिकार से पत्राचार भी किया गया है। इस घटना के संदर्भ में मधेपुरा साईबर थाना कांड संख्या-07/23, दिनांक- 26.07.23 धारा-295ए/298 भा0द0वि0 एवं 67 आई0टी0 एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इस मामले की संवेदनशीलता तथा गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा के निर्देशानुसार पूरे मामले की जाँच-पड़ताल तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर मधेपुरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें पु०नि० सुरेंद्र कुमार, पु०अ०नि० धर्मेन्द्र कुमार, डी०आई०यू० के सदस्य सिपाही धीरेंद्र कुमार तथा सिपाही प्रभात कुमार को शामिल किया गया। इस टीम के द्वारा जब जाँच-पड़ताल की गयी तो पता चला कि कुमारखंड थाना अंतर्गत यदुआपट्टी वार्ड नं0-06 का रहने वाला अब्दुल वाहिद उर्फ अब्दुल अकेला पिता मो0 अलाउद्दीन के नाम से एक युट्यूब चैनल है जिस पर ये प्रायः गाना गाकर अपलोड करते रहता है। इसी के द्वारा इस आपत्तिजनक गाने को गाकर युट्यूब पर अपलोड किया गया है। अग्रतर अनुसंधान के क्रम में पता चला कि यह दिल्ली में रहकर स्वयं गाना गाकर गाने की रिकॉर्डिंग करता है तथा उसे युट्यूब पर अपलोड करता है। यह टीम इस युट्यूबर की खोज में जब दिल्ली पहुँची तो ज्ञात हुआ कि वह पटना निकल चुका है, तत्पश्चात् यह टीम दिल्ली से पीछा करते हुए पटना पहुँची तथा घटना कारित करने वाले युट्यूबर अब्दुल वाहिद उर्फ अब्दुल अकेला को राजेंद्र नगर स्टेशन के पास से आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है जो कि मधेपुरा पुलिस की अच्छी उपलब्धी है। उल्लेखनीय है कि मधेपुरा पुलिस के द्वारा शोसल साईट की लगातार निगरानी की जा रही है और किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक विडियो पाये जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button