ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura: मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा ड्रोन से शंकरपुर थाना क्षेत्र के गरहा रामपुर में छापामारी कर 20.000 लीटर एवं 550 लीटर शराब जप्त

मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा ड्रोन से शंकरपुर थाना क्षेत्र के गरहा रामपुर वार्ड नं 09 में छापामारी कर 20.000 लीटर अवैध चुलाई शराब जप्त कर एवं 550 लीटर जावा पास घटना स्थल पर विनिष्ट करते हुए अवर निरीक्षक मद्यनिषेध नितिश कुमार के द्वारा फरार सुरेन्द्र सरदार के उपर अभियोग दर्ज किया गया। साथ ही जीतापुर चौक पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर शराब पीने के जुर्म में सचेन सरदार, विनोद सरदार एवं विरेन्द्र सरदार, मोरकाही नहर चौक से सिकेन्द्र ऋषिदेव, लालपुर चौक से कुन्दन कुमार, प्रवेश कुमार एवं सुबोध कुमार, भेलवा वार्ड नं0-01 से मो० शाहीद, कॉलेज चौक मधेपुरा से मो० सुलेमान एवं ललन राम को गिरफ्तार किया गया l
