Madhepura: बीएनएमयू 27 विभागों में होगी PG पीजी पढ़ाई - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: बीएनएमयू 27 विभागों में होगी PG पीजी पढ़ाई

मधेपुरा/बिहार: मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में बिहार सरकार द्वारा कुल 18 नए स्नातकोत्तर विभागों की स्थापना की स्वीकृति मिली है ।

जानकारी देते हुआ……

कुलसचिव प्रो. मिहिर कुमार ठाकुर ने बताया कि नवस्वीकृत 18 विभागों में से आठ विभागों में पूर्व से ही विभागाध्यक्ष प्रतिनियोजित हैं।

*ये विभाग हैं- समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, दर्शनशास्त्र, उर्दू एवं गणित में शेष दस विभागों में विभागाध्यक्षों की नियुक्ति या प्रतिनियोजन किया जाना है।

*इनमें संस्कृत, मैथिली, फारसी, सांख्यिकी, भूगर्भशास्त्र, संगीत, पीएमआईआर, ग्रामीण अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास एवं मानवशास्त्र विभाग शामिल है

और जानकारी……..

उन्होंने बताया कि इस संबंध में कुलपति प्रो. आरकेपी रमण के निदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। स्नातकोत्तर विभाग उप कुलसचिव

डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि विश्वविद्यालय में पूर्व से भौतिकी, रसायनशास्त्र, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, गृह विज्ञान, भूगोल एवं वाणिज्य छह विभाग स्वीकृत थे। संप्रति अठारह विभागों की स्वीकृति के साथ अब विश्वविद्यालय में अब 27 स्नातकोत्तर विभाग हो गए हैं। नव स्वीकृत 18 विभागों के लिए कुल 162 पदों के सृजन की भी स्वीकृति मिले है

*इनमें शिक्षकों के कुल 126 और शिक्षकेतरकर्मियों के 36 पद शामिल हैं।

*प्रत्येक विभाग के लिए एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर एवं चार असिस्टेंट प्रोफेसर और एक-एक निम्न वर्गीय लिपिक एवं पुस्तकालय सहायक के पद सृजित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button