ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura: बीएनएमयू में एक फरवरी को होने वाली स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2021) स्थगित
बीएनएमयू में एक फरवरी को होने वाली स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2021) स्थगित

Madhepura / Bihar : जानकारी के अनुसार बताया गया कि बीएनएमयू में एक फरवरी को होने वाली स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर (दिसंबर 2021) स्थगित की सैद्धांतिक परीक्षा और पांच फरवरी को घोषित पीएटी- 2021 की परीक्षा अपिराहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है. उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. सुधांशु शेखर ने बताया कि इस बाबत कुलपति डॉ. आर. के. पी. रमण के आदेशानुसार कुलसचिव डॉ. मिहिर कुमार ठाकुर ने अधिसूचना जारी कर दी है. दोनों परीक्षाएं नवीन कार्यक्रमानुसार आयोजित की जाएंगी, जिसकी विस्तृत विवरणी यथाशीघ्र प्रकाशित की जाएगी. वही इस तरह से परीक्षा स्थगित होने से छात्रों को समस्या हो जाती है.
