Madhepura: नगर क्षेत्र में पेयजल की हो व्यवस्था कुमारी विनीता भारती - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: नगर क्षेत्र में पेयजल की हो व्यवस्था कुमारी विनीता भारती

मधेपुरा/बिहार: पूर्व पार्षद सह राजद नेत्री कुमारी विनीता भारती ने गुरुवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा को नौ सूत्री मांग पत्र सौंपा, कुमारी विनीता भारती ने कहा कि मधेपुरा नगर परिषद सरकार का गठन हुये लगभग छह माह बीत चुका है, लेकिन अभी तक एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि नगर की जनता ने जो उन्हें एक मजबूत विपक्ष का जिम्मा दिया है, मैं उस जिम्मेदारी को बखूबी पांच वर्षों तक निभाने का काम करूंगी. उन्होंने अहम मुद्दे को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा कि गर्मी को देखते हुए नगर क्षेत्र में शुद्ध ठंडा पेयजल का व्यवस्था हो. नगर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था हो. नगर क्षेत्र में अधिकांश जगह लगे हाई मास्ट लाइट व वेपर लाइट खराब है. प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का भुगतान करवाया जायवर्षों से लोग घर तोड़कर बिना घर के रह रहे हैंनगर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से लगे के सीसीटीवी कैमरा खराब हैइस योजना में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है, उसकी जांच हो. कुमारी विनिता ने कहा कि जल्द हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मजबूरन होकर आंदोलन करना पड़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button