Madhepura: नए कार्यपालक पदाधिकारी ने लिया पद प्रभार

Madhepura/bihar: पटना के मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत तान्या कुमारी को मधेपुरा नगर परिषद का नया कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मधेपुरा के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार को पुर्णिया के कसवा का कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है .जारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि जिन पदाधिकारियों का स्थानांतरण अन्यत्र नहीं किया गया है वे अपना प्रभार देकर बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान देंगे.वही इसके बाद मधेपुरा के नव पदस्थापित नए कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी ने पद प्रभार लिया. उन्होंने बताया कि वह नगर परिषद में हर छोटी-मोटी समस्याओं को निवारण करने का पूरी तरह कोशिश करेंगे.उन्होंने कहा कि विकास से सम्बंधित सरकार के द्वारा जो भी योजनायें चलाई जा रही हैं उन्हें आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. इसके साथ आम आदमी की शिकायतों को दूर करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं और उन्हें भरोसा है कि यहाँ के लोगों का भरपूर सहयोग उन्हें मिलेगा.
