Madhepura: धरना पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थी से मिलने पहुँचे पूर्व सांसद व जाप सुप्रीमो पप्पू यादव

मधेपुर/बिहार: फिजिकल एवं मेडिकल उतीर्ण होमगार्ड अभ्यर्थियों के बहाली की मांग को लेकर शनिवार को अनिश्चित कालिन धरना का छठा दिन से बैठे है. वही मौके पर उपस्थित होमगार्ड अभ्यर्थियों से पूर्व सांसद व जाप सुप्रीमो ने कहा कि आप सभी का वर्ष 2011 में होमगार्ड बहाली के लिये निकाले गये विज्ञापन का सितंबर 2022 में फिजिकल एवं मेडिकल हुआ. फिजिकल एवं मेडिकल को पूर्ण हुये आठ माह हो चुका है, लेकिन अभी तक मेरिट लिस्ट जारी नहीं किया गया है.वही मौके पर डीएम विजय प्रकाश मीणा को फोन कर उनसे अभ्यार्थी की बात रखे .उन्होंने कहा कि मेरा पर्सनल आग्रह है कि इन सभी जो न्याय दिलाए. वही उन्होंने कहा रविवार या सोमवार तक डीएम ने आश्वासन दिया कि काम हो जाएगा. वही होमगार्ड डीएसपी अखिलेश कुमार ठाकुर से भी बात की .उन्होंने कहा कि हमने अपना काम किया.आप सभी भी बताए आपलोग के लिए क्या करें. धरना तोड़े आपलोग के साथ हम है।वही धरना पर बैठे होमगार्ड अभ्यर्थियों ने कहा कि हमसभी भूखमरी के कगार पर है. इसलिए पांच जून से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे हुये हैं. लेकिन कोई मिलने नही आया हमलोग भाग्यशाली है कि हमारे परिवार के मुखिया पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मिलने के लिए आए.उन्होंने कहा कि हमारे धरना का पांच दिन बीत चुका है, लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई मिलने नहीं आया ऐसे में जाप सुप्रीम पप्पू यादव का आना काफी अच्छा लगा. इस भीषण गर्मी में हम सभी सफल होमगार्ड अभ्यार्थी धरना स्थल पर बीमार हो रहे है. अभी तक चिकित्सक टीम नहीं पहुंचा. अभ्यर्थियों ने साफ कहा कि अगर दो से तीन दिन के अंदर मैरिट लिस्ट नहीं दिया गया तो हमलोग भूख हड़ताल पर बैठेंगे.

इसके बावजूद मैरिट लिस्ट नहीं दिया गया तो हम सभी सफल होमगार्ड अभ्यर्थी सामाहरणालय गेट पर आत्मदाह करेंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष लल्लू कुमार, विकास कुमार, बुलबुल कुमार, उदय कुमार, पिंटू कुमार, अशोक राम, शिवकुमार, दुर्गा कुमार, ललित कुमार, बबलू कुमार, रीता कुमारी, कंचन कुमारी, सोनम कुमारी, आरती कुमारी, जिरिया देवी, तेजनारायण यादव, नवीन कुमार उर्फ लालू, मस्तान, ब्रजेश कुमार, पिंटू कुमार,आरती कुमारी, बुधनी देवी आदि मौजूद थे.
