Madhepura: जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का काम: हरिश्चंद्र सेठ - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का काम: हरिश्चंद्र सेठ

प्रांगण रंगमंच द्वारा बड़ी दुर्गा मंदिर में प्रांगण रसोई का हुआ शुभारंभ

पहले दिन 800 से अधिक लोगों ने प्रांगण रसोई में किया भोजन

मधेपुरा ।

मधेपुरा/बिहार: सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने वाली संस्था प्रांगण रंगमंच द्वारा प्रांगण रसोई का शुभारंभ किया गया। शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में शुरू हुए प्रांगण रसोई में मुफ्त में भोजन कराया गया। प्रांगण रसोई का शुभारंभ हरिश्चंद्र सेठ, डॉ. प्रदीप कुमार झा, शांति देवी, भास्कर कुमार निखिल, सागर यादव ने किया। हरिश्चंद्र सेठ ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का काम है। प्रांगण रंगमंच सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से करता रहा है जो सराहनीय है। प्रांगण रंग मंच के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार परमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रांगण रसोई शुभारंभ अवसर पर मुख्य संरक्षक प्रो. प्रदीप झा ने कहा कि बड़ी दुर्गा मंदिर में इस तरह का आयोजन सराहनीय है। आयोजन सचिव संयोजक दिलखुश कुमार ने कहा कि प्रत्येक शनिवार को प्रांगण रसोई का के द्वारा मुफ्त में स्वादिष्ट भोजन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक भोजन की व्यवस्था रहेगी। संस्था के विक्की विनायक, अक्षय कुमार, आशीष सत्यार्थी, शिवानी अग्रवाल और शिवांगी गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन आम लोगों के सहयोग से निरंतर जारी रहेगा जो प्रत्येक शनिवार को चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुभारंभ अवसर पर भोजन का खर्च बी एन मंडल यूनिवर्सिटी की कर्मचारी शांति देवी के द्वारा दिया गया। प्रांगण रसोई के शुभारंभ से पूर्व मां दुर्गा को भोग लगाया गया। इस अवसर पर अगले शनिवार को मुख्य संरक्षक प्रदीप कुमार झा ने प्रांगण रसोई में सहयोग राशि देने की घोषणा की। मौके पर डॉ. सरोज कुमार, धर्मेंद्र भारद्वाज, सुकेश राणा, मुरारी सिंह, बबलू कुमार, पप्पू कुमार, रंजित कुमार, राजेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, सोनू कुमार, धीरज कुमार, मंतोष, हरी नारायण यादव, अभिषेक सोनी, सुशांत, शिवानी अग्रवाल, शिवांगी गुप्ता, आशीष सत्यार्थी, अक्षय कुमार, विक्की विनायक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button