Madhepura: कोडिनयुक्त कफ सीरप एवं स्मैक के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: कोडिनयुक्त कफ सीरप एवं स्मैक के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मधेपुरा/बिहार: मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दिए की दिनांक – 27.07.2023 को थानाध्यक्ष, कुमारखंड थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुमारखंड बाजार, वार्ड नं0 05 निवासी सिन्दु कुमार अपने घर पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ / कोरेक्स का अवैध ढंग तस्करी के लिए रखे हुए हैंप्राप्त सूचना के सत्यापन हेतु तत्क्षण पुलिस बल के साथ कुमारखंड बाजार वार्ड नं0 05 स्थित सिन्दु कुमार घर पहुँचे तो पुलिस को देखकर वहाँ से तीन व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया.वही पकड़ाये व्यक्तियों से नाम / पता पूछने पर अपना नाम सिन्दु कुमार पिता जयप्रकाश यादव सा० कुमारखंड, वार्ड नं 05, अंशु कुमार पिता दिलीप यादव घर सिकरहट्टी, वार्ड नं 12. प्रभाष कुमार पिता सुरेन्द्र यादव घर गोपीपुर वार्ड नं 10, सभी थाना कुमारखंड, जिला मधेपुरा बताया गया. पकड़ाये व्यक्तियों का विधिवत् तलाशी लिया गया तो उनके पास से स्मैक (67 ग्राम)पीला बोरा में 64 बोतल कोरेक्स एवं मोबाईल बरामद किया गया। जिसे सक्षम प्राधिकार के समक्ष विधिवत् जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया। इस संदर्भ में कुमारखंड थाना कांड संख्या – 308/2023, दिनांक – 27.07.2023, धारा 21 (बी) एन०डी०पी०एस० एक्ट एवं 30 बिहार उत्पाद एवं मद्य-निषेध अधिनियम- 2018 पंजीकृत किया गया हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button