Madhepura: करंट लगने से एक 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: करंट लगने से एक 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत

करंट लगने से एक 34 वर्षीय व्यक्ति की मौत

सदर प्रखंड के बालमगढ़िया वार्ड नंबर छह के निवासी देवकांत यादव के 34 वर्षीय पुत्र सुमेंद्र कुमार की हुई मौत

जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि सुमेन्द्र कुमार अपने खेत में पानी पटा रहे थे .इसी दौरान तेज बिजली के झटके से उनकी घटनास्थल पर ही मूर्छित हो गए जिसके बाद स्थानीय लोग एवं परिजनों की मदद से उसे आनन-फानन में प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ मनोज कुमार के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. वही ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं मृतक मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण किया करता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button