ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura: आज मधेपुरा थाना परिषद मधेपुरा एस पी राजेश कुमार ने फीता काटकर किया साइबर क्राइम थाना का उद्घाटन

मधेपुरा/बिहार:
सदर थाना स्तिथ साइबर क्राइम थाने का एसपी ने किया उद्दघाटन,
अब जिले वासी को आसानी से मिलेगा न्याय एसपी
मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित एससी एसटी थाना परिसर में ही शुक्रवार को साइबर क्राइम थाना का विधित उदघाटन एसपी राजेश कुमार ने फीता काटकर किया.इस मौके पर एसपी ने कहा कि गृह मंत्रालय बिहार सरकार के निर्देश पर राज्य के सभी जिले में साइबर क्राइम थाना स्थापित करना था.उसी आदेश के आलोक में आज मधेपुरा में भी साइबर क्राइम थाना खोला गया है.उन्होंने कहा कि अब साइबर क्राइम से जुड़े मामले का आसानी से जांच कर कार्रवाई हो सकेगी.एसपी राजेश कुमार ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि साइबर क्राइम से जुड़े किसी तरह के मामले हो तो बेहिचक किसी भी समय थाना में आकर एफआईआर दर्ज करा सकते हैं.भयभीत होने की आवश्यकता नही है.
- (क) ऑनलाइन / इंटरनेट से संबंधित वित्तीय अपराध की शिकायतें ।
- (ख) महिलाओं के विरूद्ध ऑनलाइन/इंटरनेट उत्पीड़न से संबंधित शिकायतें ।
- (ग) बच्चों / अव्यस्कों के विरूद्ध ऑनलाइन / इंटरनेट से संबंधित अपराध ।
- (घ) Information Technology Act-2000 के अधीन परिभाषित किये गये सभी प्रकार के अपराध से संबंधित मामले ।
- (ड़) सूचना प्रौद्योगिकी, नेटवर्क, कम्प्यूटर संसाधन, कम्प्यूटर सिस्टम से संबंधित कोई शिकायत

