Madhepura: आग लगने से घर जलकर राख - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: आग लगने से घर जलकर राख

MADHEPURA/BIHAR: उदाकिशुनगंज प्रखंड के खाड़ा पंचायत के वार्ड नंबर-5 में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अचानक आग लग जाने से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया। आग के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया। घटना के दौरान पीड़ित परिवार अपने खेत में काम कर रहा था। अचानक आग लगने की खबर सुनकर वे खेत से दौड़ कर आए तब तक सामान जलकर राख हो गए थे।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार जब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया तब तक पीड़ित संजय मंडल का घर पूरी तरह जल गया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग की चपेट में आने से अन्य घरों को बचाया गया। इस घटना में पीड़ित परिवार का घर में रखा कपड़ा, धान का बीज, मक्का, जलावन, तिरपाल, बाल्टी एवं घर में रखे अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से दिए जाने वाले उचित मुआवजे देने की मांग करते हुए घटना की जानकारी अंचलाधिकारी हरिनाथ राम को दी। सूचना मिलते ही राजस्व कर्मचारी नेहा कुमारी घटनास्थल स्थल पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की। मौके पर उन्होंने बताया कि आपदा के तहत पीड़ित परिवार को सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

मधुबनी पथ के समीप अनियंत्रित पिकअप वैन की टक्कर में बाइक चालक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया। वहीं घायलों को आनन-फानन में कुमारखंड सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा इलाज किया जा रहा है।

कुमारखंड थाना के गुड़िया वार्ड 13 निवासी विजय कुमार यादव अपने पड़ोसी सुमित कुमार को बाइक पर पीछे में बिठाकर प्रखंड मुख्यालय कुमारखंड जा रहे थे। इसी क्रम में प्रखंड मुख्यालय के समीप एसएच-91 पर मधुबनी पथ के समीप पहुंचते ही सामने से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button