Madhepura: अपराध करने से पहले ही मधेपुरा पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: अपराध करने से पहले ही मधेपुरा पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा

मधेपुरा पुलिस इन दिनों बरही चौक आनी है अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने के लिए हमेशा रहती है तैयारदिनांक 16/02/2023 की संध्या में सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बघिनिया के मार्ग में आंगनबाडी
केन्द्र के पास दो मोटर साईकिल पर सवार 5 अपराधकर्मी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु मुरलीगंज थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती बल को निर्देश दिया गया। गश्ती दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं बल तथा थानाध्यक्ष मुरलीगंज थाना के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुँचे तो पुलिस बल को देखकर एक मोटर साईकिल पर सवार तीन अपराधकर्मी भागने में सफल हो गये परन्तु एक मोटर साईकिल पर सवार दो अपराधकर्मियों को पकड़ा गया।

पकड़ाये व्यक्तियों का नाम / पता पुछे जाने पर अपना-अपना नाम पिन्टु यादव उर्फ रवि रौशन पिता रमेश यादव तथा राजा कुमार पिता बबलु यादव थाना मुरलीगंज जिला मधेपुरा बताया गया। पकड़ाये अपराधकर्मियों का तालाशी लिये जाने पर पिन्दु यादव उर्फ रवि रौशन के पास से मोटर साईकिल नम्बर 43 डब्लयू 8162 में छुपाकर रखा हुआ एक देशी कटटा तथा 2 जिन्दा कारतुस तथा राजा कुमार के पास से एक देशी कटटा एवं 1 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। पकड़ाये अपराधकर्मियों से पुछताछ किये जाने पर इनके द्वारा अपने अपराधकर्मी सहयोगी का नाम हरेराम कुमार पता रविन्द्र यादव, खगेश कुमार पता अशोक प्रसाद यादव, गौतम झा पता बिरेन्द्र झा उर्फ छब्बु झा बताया गया जो इस छापामारी के क्रम में भागने में सफल रहे हैं। इनके निशानदेही के आधार पर भागे हुए अभियुक्त हरेराम कुमार के ननिहाल में छापामारी करते हुए इसे विधिवत गिरफतार किया गया तथा इसके यहाँ से एक देशी कटटा तथा 01 जिन्दा कारतूस तथा मोबाईल फोन बरामद किया गया है। हरेराम कुमार के साथ खगेश कुमार को गिरफतार किया गया जिसके पास से एक मोबाईल फोन बरामद हुआ जिसमें अवैध हथियार के साथ इनलोगों का तस्वीर भी खींचा गया है।
छापामारी दल में शामिल सदस्य
पु०अ०नि० राज किशोर मंडल, पु०अ०नि० रविश रंजन, स०अ०नि० राकेश पासवान शेरखान एवं अन कमांडो टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button