ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura:हथियार के बल पर लूट को दिया अंजाम

सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ सड़क पर रविवार की देर शाम बाइक सवार दो युवकों से साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट कर हथियार के बल पर 80 हजार नगद समेत बाइक लूट लिया। इस घटना को लेकर पीड़ित ने सदर थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित सदर थाना क्षेत्र के भिरखी वार्ड 25 निवासी मनोज कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त श्रवण कुमर के साथ बाइक पर सवार होकर अपने ससुराल से 80 हजार नगद लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनलोगों को 7-8 की संख्या में अपराधियों ने सड़क पर रोक कर उससे पैसे छिनने लगा। बताया कि इसका विरोध करने पर वे लोग हथियार के बलपर उससे जमकर मारपीट कर उसके पास से 80 हजार नगद, मोबाइल व बाइक लूटकर फरार हो गया। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
