Madhepura:मुख्य पार्षद प्रत्यशी कुमारी विनीता भारती के द्वारा एक यूनिट रक्तदान करवाया गया और मरीज की जान को बचाया गया।।
आज मधेपुरा में मधेपुरा नगर परिषद की एक डिलीवरी पेशेंट को रक्त की आवश्यकता होने पर युवा नेत्री समाजसेवी – वार्ड पार्षद सह मुख्य पार्षद प्रत्यशी कुमारी विनीता भारती के द्वारा एक यूनिट रक्तदान करवाया गया और मरीज की जान को बचाया गया।।मौके पर मौजूद कुमारी विनीता भारती ने कहा कि मधेपुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती सचिन रजक की पत्नी को डिलीवरी होने वक्त एक यूनिट ओ० पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता होने पर जब हमसे संपर्क साधा गया तो में तुरंत रक्तवीर की तलाश शुरू की तो रूपम राज पाण्डव ने रक्तदान करने को तैयार हुए और उनको ले जाकर हमने मधेपुरा ब्लड बैंक में रक्तदान करवाया और उसके बाद रक्त की पूर्ति की ।हमलोगों ने ठाना है मधेपुरा में रक्त की कमी से किसी भी भाई-बहन – आम लोगों की जान नही जाने देंगे।लागातार हमलोग समाज सेवा के रूप में रक्तदान करवा रही हूँ और रक्तदान-महादान है ।रक्त ही एक ऐसी चीज है जो लाखों की रुपया खर्च करके भी रक्त की पूर्ति नही हो सकती है ।इसलिए हर 18 से ऊपर ओर 50 साल तक के स्वस्थ व्यक्ति को रक्तद5 करना चाहिए और लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए रक्तदान करने के लिए ।रक्तवीर रूपम कुमार ने कहा कि आज हमने समाजसेवी कुमारी विनीता भारती दीदी जी के कहने पर रक्तदान किया हूँ ।लागातार कुमारी विनीता भारती जी समाज के लोगों के हर सुख-दुख में शामिल रहती है और इनके लगन और मेहनत को देखकर इनसे हमलोगों को सिख मिलती है इसलिए आज हमें इनके कहने पर रक्तदान करने का मौका है और हम रक्तदान करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।।मौके पर युवा नेता सह समाजसेवी ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई० मुरारी कुमार, चंदन कुमार, ओम यदुवंशी, मनोज कुमार, विनोद कुमार, अरबिंद कुमार, अंशु यादव,सिंटू यादव, प्रिंस कुमार, पांडे बाबा, डॉ० अमलेश कुमार, अनुज यादव, दिलीप यादव, राजा कुमार मौजूद थे।।।
