Madhepura:मधेपुरा में विचाराधीन कैदी की मौत इलाज के दौरान हुई मौत.परिजनों में आक्रोश - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:मधेपुरा में विचाराधीन कैदी की मौत इलाज के दौरान हुई मौत.परिजनों में आक्रोश

मधेपुरा में विचाराधीन कैदी की मौत इलाज के दौरान हुई मौत.परिजनों में आक्रोश

मधेपुरा में विचाराधीन कैदी की मौत इलाज के दौरान हुई मौत.परिजनों में आक्रोश

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना अंतर्गत जोड़गामा के एक क़ैदी की ल मौत हो गयी.विदित हो कि 14 जनवरी से मधेपुरा सदर अस्पताल में वो भर्ती थे, उसका इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल में चल रहा था इसी बीच आज उसे हायर सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मधेपुरा में विचाराधीन कैदी की मौत:

परिजनों ने कहा- जिंदा लौटाओ, मुर्दा नहीं चाहिए

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल वही उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी भी नही है कि सदर अस्पताल में चल रहा था इलाज
मृतक कैदी रमेश बासुकी के परिजन ने बताया कि उन्हें रमेश के बीमार होने की किसी भी तरह की सूचना नहीं दी गई थी .जब वह 2 दिन पूर्व जेल गेट पर उनसे मिलने आए तो उन्हें जानकारी मिली कि रमेश बासुकी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. जब सदर अस्पताल में परिजन पहुंचे तो उसे बताया कि वह कई दिनों से बीमार है और सदर अस्पताल में इलाज करवा रहा है.उसे 3 दिन पूर्व यहां से रेफर कर दिया गया, लेकिन जेल प्रशासन की लापरवाही के कारण उसे हायर सेंटर नहीं ले जाया गया। आज जब स्थिति काफी बिगड़ गई तो आनन-फानन में उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. परिजन ने पोस्टमार्टम हाउस के आगे विरोध दर्ज कराया है और कहा है कि जिंदा पुलिस लाई थी तो उसे मुर्दा नहीं चाहिए जिंदा ही वापस लेंगे.

वहीं जेल अधीक्षक अमर शक्ति ने बताया कि 14 जनवरी से वह सदर अस्पताल में भर्ती था इससे पूर्व जेल के डॉक्टर से उनका इलाज करवाया गया जहां उसके सीने में दर्द की शिकायत बताई गई थी.जेल अधीक्षक ने बताया कि सांस लेने में तकलीफ होने के बाद चिकित्सक से दिखाया गया था जिसके बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था.आज उसे हायर सेंटर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.3 दिन पूर्व रेफर की बात को काटते हुए जेल अधीक्षक ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है उनका इलाज चल रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button