Madhepura:मधेपुरा पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ के साथ 4 अभियुक्तों को किया गिरफतारी

मधेपुरा अमन आनंद
मधेपुरा एसपी ने कल दिनाक 30/3/23 को मधेपुरा एसपी राजस कुमार ने प्रेस क्रान्फ्रेंक केआर बाट्य की
रामनवमी पर्व के पूर्व शराब एवं मादक पदार्थ के परिवहन पर अंकुश लगाने एवं बरामदगी तथा इस धंधे से जुड़े हुए लोगों की गिरफतारी हेतु मधेपुरा जिला अन्तर्गत पुलिस मुख्यालय बिहार, पटना से प्राप्त निर्देश के अनुसार वाहन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष, पु०नि० जयप्रकाश चौधरी को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ स्मैक (मादक पदार्थ) से संबंधित कार्य करने वाले लोग बिहारीगंज के रास्ते से मोटर साईकिल पर सवार होकर उदाकिशुनगंज आ रहे हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष उदाकिशुनगंज स्वयं वाहन चेकिंग में लग गये। उसी दौरान बिहारीगंज थाना क्षेत्र के तरफ से दो लड़का एक मोटर साईकिल पर सवार होकर आ रहे थे जो वाहन चेकिंग एवं पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे जिसे थानाध्यक्ष द्वारा अपने सहयोगी कर्मियों के साथ मिलकर तत्परता से दबोच लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति का नाम / पता पुछे जाने पर अपना-अपना नाम क्रमशः 01. नवनीत कुमार उम्र 26 वर्ष पे० शंभु यादव 02. सुमित कुमार उम्र 21 वर्ष पे0 राधे यादव दोनों सा० फतेहपुर वार्ड नं0-12, थाना बिहारीगंज जिला मधेपुरा बताया। पकड़ाये व्यक्ति नवनीत कुमार का तालाशी लिये जाने पर इसके पास से 200 ग्राम स्मैक (मादक पदार्थ) सुमित कुमार के पास से 100 ग्राम स्मैक (मादक पदार्थ) बरामद हुआ। दोनों लड़के ग्राम फतेहपुर वार्ड नं0-02, थाना बिहारीगंज जिला मधेपुरा का रहने वाला है। दोनों गिरफतार लड़कों को लेकर थाना पर लाकर पुछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि ये दोनों अमोल मंडल पे० स्व० उपेन्द्र मंडल सा० चतरा वार्ड नं0-02, थाना ग्वालपाडा जिला मधेपुरा से उक्त स्मैक (मादक पदार्थ) लिये हैं। इस जानकारी पर थानाध्यक्ष उदाकिशुनगंज के द्वारा एक टीम बनाकर थानाध्यक्ष ग्वालपाडा के सहयोग से अनमोल मंडल को गिरफतार किया गया तथा घर की तालाशी लिये जाने पर 600 ग्राम स्मैक (मादक पदार्थ) बरामद किया गया। पुनः अमोल मंडल बरामद स्मैक के संबंध में पुछताछ करने पर बताया गया कि ये कई दिनों से इस धंधे से जुड़े हैं, और ग्वालपाडा थाना अन्तर्गत ग्राम रतिया पटटी वार्ड नं0-07 थाना ग्वालपाडा के निवासी कोशी कुमार पे० रामनंदन यादव भी मादक पदार्थ का धंधा करते हैं। उसके बताये अनुसार उसके निशानदेही पर कोशी कुमार को भी रतियापटटी से गिरफतार किया गया। इसके पास से भी 600 ग्राम स्मैक की बरामदगी हुई। गिरफतार चारो लड़कों एवं उसके पास से बरामद स्मैक के संबंध में उदाकिशुनगंज थाना कांड संख्या – 90 / 23, दिनांक 30.03.23 धारा – 8 (सी), 21 (सी), 25, 30 एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया गया है। जब्त स्मैक के श्रोत के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। जब्त कुल 1.50 कि०ग्रा० स्मैक अनुमानित बाजार

मूल्य 40 से 50 लाख के करीब ऑकी जा रही है। शराब एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध चल रहे अभियान के दौरान दिनांक 29.03.23 को अरार में भी एक स्कार्पियो गाडी में लदे 17 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ जो लगभग 175 लीटर के करीब है, बरामद किया गया। स्कार्पियो गाडी पंजीयन संख्या – बी0आर0 34पी-2646 में सवार व्यक्ति 01. सिन्कु कुमार पे० बीजो यादव सा0 भगवानपुर वार्ड नं0-05 थाना सौर बाजार एवं 02. विकास कुमार पे० नरेश साह सा० खजुरी वार्ड नं0–09, थाना सौर बाजार (बैजनाथपुर ओ०पी०) जिला सहरसा को भी गिरफतार किया गया तथा कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
उक्त कार्रवाई के दौरान ही अरार ओ०पी० अन्तर्गत एक हीरो स्पेलेण्डर प्लस नम्बर बी०आर० 43 भी – 3282 पर बोरा में लादकर ले जाने के क्रम में 46 लीटर देशी शराब के साथ दो व्यक्ति 01. पाण्डव कुमार पे० लालु यादव सा0 गढिया तथा 02. कृपानंद कुमार पे० अरेन यादव सा0 गढिया वार्ड नं0-02 थाना व जिला मधेपुरा को गिरफतार किया गया। इस संबंध में भी कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष, अरार ओ०पी०, एवं मधेपुरा पुलिस की यह कार्रवाई अहम उपलब्धि एवं बड़ी कमी है। इस कार्रवाई में संलिप्त सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
छापामारी दल में शामिल सदस्य
पु०नि० जयप्रकाश चौधरी
पु०अ०नि० विजय पासवान
थानाध्यक्ष, उदाकिशुनगंज
थानाध्यक्ष, ग्वालपाडा ।
पु०अ०नि० रौशन कुमार
पु०अ०नि० वीर नारायण सिंह
ओ०पी० अध्यक्ष अरार ।
बिहारीगंज थाना।
पु०अ०नि० पप्पु कुमार
प्र०पु०अ०नि० सचिन कुमार
प्र०पु०अ०नि० अमन आनंद
प्र०पु०अ०नि० अतुल कुमार
स०अ०नि० सुरेन्द्र कुमार
स०अ०नि० रामप्रबोध पासवान
स०अ०नि० विद्यासागर प्रसाद सिपाही / 183 सोनु कुमार
सिपाही / 153 विकास कुमार सिपाही/ 82 किशोरी साह
सिपाही / 81 सुनील कुमार
/ RED सिपाह 10 धर्मदेव पासवान ।
