Madhepura:डीएम साहब… डीएम साहब….डीएम साहब… कुछ इसी अंदाज में आवाज लगाते रहे विधायक चंद्रहास चौपाल - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:डीएम साहब… डीएम साहब….डीएम साहब… कुछ इसी अंदाज में आवाज लगाते रहे विधायक चंद्रहास चौपाल

मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर प्रखंड के विधायक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

डीएम साहब… डीएम साहब….डीएम साहब… कुछ इसी अंदाज में आवाज लगाते रहे विधायक चंद्रहास चौपाल

लेकिन जिलाधिकारी श्याम बिहारी मीणा उन्हें अनसुना कर उनके ही बगल से गुजरते हुए केंद्र की ओर से लगाए गए प्रदर्शनी का निरीक्षण करने पहुंच गए.दोनों के बीच तल्ख एसी कि एक तरफ डीएम निरिक्षण कर रहे थे तो दूसरी तरह विधायक पत्रकारों के समक्ष अपनी बातें रख रहे थे. सिंहेश्वर विधायक ने आरोप लगाया कि डीएम किसी का फोन नहीं उठाते. उनका भी फोन नहीं उठाया. जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनी जाती. पूरी तरह से मनमानी की जा रही है. उन्होंने मेले के आयोजन में जनमानस के भावनाओं का खयाल नहीं रखने का आरोप भी डीएम व अन्य अधिकारियों पर लगाया. उद्घाटन समारोह में विधायक ने व्यवस्था पर भी सवाल उठाया. विधायक के तल्ख लहजे को देख पहले तो शांत कराने की कोशिश की गई, फिर अनदेखी. बाद में एसडीएम व डीडीसी ने उनसे बात की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button