Madhepura:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

विधि संगत करवाई के भरोसे के बाद टूटा जाम
वरीय संवाददाता



मधेपुरा/बिहार: सिंहेश्वर – बिरेली पथ पर करूवा धार पर बने पुल से करीब 500 मीटर कि दूरी पर ट्रक की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत घटना स्थल पर हो गई । घटना में शव इतना क्षत विक्षत था की उसे देख पाना भी मुश्किल हो रहा था । घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे । जानकारी अनुसार शंकरपुर थाना क्षेत्र के रायभिर पंचायत के बसंतपुर वार्ड न 15 की रहने वाली मंजू देवी अपने बेटे के साथ मधेपुरा बैंक के काम से जा रही थी । इस बीच सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के करुवा धार पर बने पुल के समीप 500 मीटर की दूरी पर ट्रक की चपेट में आ गई । जब तक ट्रक ड्राइवर और आस पास के लोग कुछ समझते महिला का सर बुरी तरह कुचला जा चुका था । घटना की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष अरुण कुमार , पुलिस बल के साथ पहुंचकर विधि संगत मुआवजे का भरोसा दिलाया और जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर जाम को समाप्त करवाया । मृतिका लक्ष्मण प्रसाद यादव की पत्नी बताई जा रही है और अपने पीछे तीन बेटी और दो बेटे को छोड़ गई है। ट्रक का नंबर बीआर 53जी 0792 है। वही प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की बाइक सवार ट्रक को ओवर टेक कर आगे जाने का प्रयास कर रहा था । ओवरटेक के दौरान महिला अचानक गिर गई और ट्रक के बीच वाले पहिए के चपेट में आ गई। जिसके कारण महिला की मौत हो गई । थाना अध्यक्ष ने बताया की शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पुलिस बल में मुख्य रूप से राजेश कुमार, अविनाश कुमार व 112 पर कार्यरत आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button