Madhepura:उजाला टाइम्स इम्पैक्ट - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:उजाला टाइम्स इम्पैक्ट

उजाला टाइम्स जनसमस्याओं खबर को लेकर लगातार उठाती है आवाज : स्थानीय लोग

जिला मुख्यालय स्थित जगजीवन पथ जाने वाली सड़कों की हालत बद से भी बदतर को लेकर उजाला टाइम्स ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया जिसके बाद प्रशासन की टूटी नींद अब बनने जा रहा है सड़क गौरतलब हो की केंद्र व राज्य सरकार के माध्यम से सभी क्षेत्रों में पक्की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. वहीं जिला मुख्यालय स्थित जगजीवन पथ यानी कोर्ट जाने वाली सड़कों की हालत बद से बदतर बनी हुई थी .जिसे लेकर लगातार उजाला टाइम्स ने खबर को प्रमुखता देते हुए खबर को प्रकाशित किया .बता दूँ को जलजमाव रहने के कारण सड़क हर जगह गड्ढे बन गए थे. और उन गड्ढे में पानी भर जाती थी. पानी भरने से आगमन कर रहे वाहनों चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. वही बारिश के मौसम में घुटने भर पानी हो जाती है और पानी भर जाने के बाद अगर वाहन गड्ढे में की ओर से जाती है तो कभी कबार दुर्घटना भी हो जाती थी. लेकिन इसके बावजूद भी सड़कों की मरम्मत को लेकर जिम्मेंवार उदासीन बने हुए थे. वहीं स्थानीय निवासी ने बताया कि इस मार्ग पर वर्षो से जर्जर स्थिति बनी हुई है उन्होंने कहा कि सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर वाहन चालकों के माध्यम से कई बार विरोध भी किया गया.वही उन्होंने बताया कि उजाला टाइम्स जन समस्याओं को लेकर लगातार जुड़ी रहती है.वो उजाला टाइम्स न्यूज को साधुवाद देते हुए कहा कि प्रशासन अब तक कोई पहल नहीं कर रही थी.खबर छपने के बाद अब सड़क का निर्माण किया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button