Madhepura:ई-रिक्शा और ट्रक की भिड़ंत में रिक्शा चालक की हुई मौत वही 2 की स्थिति नाजुक मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:ई-रिक्शा और ट्रक की भिड़ंत में रिक्शा चालक की हुई मौत वही 2 की स्थिति नाजुक मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

जिला मुख्यालय के कॉलेज चौक पीएस कॉलेज के समीप एक ट्रक और ई रिक्शा की आपस मे भिड़त हो गयी. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के चाचा माधो दास ने बताया कि उनका भतीजा संजीवन दास पुरानी बाजार के ही किसी अज्ञात व्यक्ति की रिक्शा भाड़े पर लेकर चलाता था. वहीं जिसके बाद दुर्घटना में सदर प्रखंड के पथराहा के निवासी तेजनारायण दास के 18 वर्षीय पुत्र संजीवन कुमार( ई-रिक्शा चालक) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.वही ई- रिक्शा में सवार सवारी सदर प्रखंड के मधुबन के निवासी विवेक कुमार एवं किरण देवी बुरी तरह जख्मी हो गयी.जिस कारण दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में लाया गया.वही दोनों को स्तिथि नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button