Madhepura:टेंपो-बाइक की आमने-सामने टक्कर

ऑटो-बाइक की आमने-सामने टक्कर मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर मधेपुरा मुख्य मार्ग एनएच 106 पर सबैला स्कूल, पंचायत भवन के पास ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
घायलों में से एक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि सिंहेश्वर-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर सबैला स्कूल, पंचायत भवन के पास मधेपुरा से सिंहेश्वर जा रहे एक यात्री वाहन और सिंहेश्वर से मधेपुरा जाने वाली मोटरसाइकिल और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमे मधेपुरा जिला के झिटकिया पंचायत वार्ड नंबर 4 के निवासी मो मिसरोज का बेटा अब्दुल खालिद घायल हो गया. वहीं दूसरी ओर मोटरसाइकिल सवार को भी गंभीर चोटें आई हैं.वही आनन-फानन में आसपास के लोगों ने सभी घायलों को क्लीनिकल स्कूल क्लिनिक में भर्ती कराया, जहां से बाइक सवार की हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च समुदाय में रेफर कर दिया गया. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब्दुल खालिद जिन का इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति ने बताया कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल से दवा मिलने के बाद टेंपो से झिटकिया से अपने घर जा रहा था. पंचायत भवन के सबैला स्कूल के पास इसी क्रम में सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल और टेंपो की टक्कर हो जाने से वह घायल हो गया.
