Madhepua: मुहर्रम के दिन दो गुटों में पत्थरबाजी और मारपीट पुलिसकर्मी भी हुआ था घायल 10 लोग गिरफ्तार, - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepua: मुहर्रम के दिन दो गुटों में पत्थरबाजी और मारपीट पुलिसकर्मी भी हुआ था घायल 10 लोग गिरफ्तार,

मुहर्रम के दिन दो गुटों में पत्थरबाजी और मारपीट के मामले में 10 लोग गिरफ्तार, पुलिसकर्मी भी हुआ था घायल मधेपुरा में मुहर्रम के दिन करतब दिखाने के दौरान दो गुटों में आपस में मारपीट और पत्थरबाजी के मामले में 10 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को एसपी संदीप सिंह ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को शाम में उदाकिशुनगंज बाजार स्थित रैनगाह पर दो गुटों के बीच अपना-अपना करतब दिखाने के दौरान हुए विवाद को लेकर आपस में लाठी-डंडे से मारपीट और पत्थरबाजी हो गई थी। बीच-बचाव और समझाने के बावजूद भी उन लोगों ने प्रशासन की बात नहीं मानी और प्रशासन पर ही पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें एक पुलिसकर्मी प्रशिक्षु एसआई रविकांत रजक घायल हो गए थे। इस संबंध में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी द्वारा 16 नामजद और 25-30 अज्ञात के खिलाफ उदाकिशुनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। एसपी ने कहा कि इस मामले को लेकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उसके बाद त्वरित कार्रवाई कर तकनीकी और अन्य माध्यम से उपद्रवियों को चिह्नित कर गहन छापामारी कर दोनों पक्षों से कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उपद्रवियों में उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर खोरा वार्ड संख्या-8 निवासी मो. अख्तर, मो. संजीर, मो. सादीर, मो. ग्यास, मो. रहमत अली, मो. शहादत, मो. खुर्शीद और बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गोरपार मुस्लिम टोला वार्ड-14 निवासी मो. यूसुफ, मो. सोनू और मो. सलमान शामिल हैं। सभी गिरफ्तार लोगों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को बेहतर इलाज के लिए आई स्पेशलिस्ट के पास भेजा गया है। दरअसल, बीच बचाव के दौरान पत्थर लगने से उसकी आंख के बगल में सूजन हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button