Madhepua: खेलने की लत में एक युवक ने खुद के अपहरण की साजिश

मधेपुरा में गेम खेलने की लत में एक युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। हालांकि पुलिस ने महज चार घंटे के अंदर इस साजिश का खुलासा करते हुए युवक को बरामद कर लिया। दरअसल दिनांक-04.08.24 को अमरेन्द्र यादव पिता स्व० सुबधी यादव सा0-गोठ बरदाहा वार्ड नं0-02 थाना-मधेपुरा (परमारनन्दपुर) जिला-मधेपुरा के द्वारा दूरभाष के माध्यम से सूचना दिया गया कि इनका पुत्र रौशन कुमार उम्र करीब 20 वर्ष दिनांक-03.08.24 को संध्या 06:00 बजे बाजार करने निकला था परंतु देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा। जिसे अगल बगल खोजबीन करने का काफी प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद इनके मोबाईल पर फोन आया कि 10,000 रूपया इनके पुत्र रौशन कुमार के मोबाईल पर भेजें तब रौशन कुमार से बात होगा। उक्त सूचना से परमानन्दपुर थाना को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराये। जिसके पश्चात् पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर मधेपुरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष सदर पु०नि० विमलेन्दु कुमार, थानाध्यक्ष परमानन्दपुर पु०अ०नि० रंजन कुमार एवं तकनीकी शाखा को शामिल किया गया तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए रौशन कुमार को महज 04 घंटे के भीतर सहरसा शहरी क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया।
रौशन कुमार से पूछताछ के क्रम में बताये कि ये मोबाईल के माध्यम से गेम खेलते है जिसमें ये लगभग सात हजार रूपया दिनांक-03.08.2024 को हार गये थे। हारे हुये पैसे की भरपायी के लिये ये अपने पिताजी से पैसा की मांग करने हेतु ये सब रची-रचाई खेल किये थे। अपनी गलती को इन्होंने स्वीकार किया, जिसके पश्चात् इन्हें सकुशल इनके परिजनों को सौंपा गया है
