ब्रेकिंग न्यूज़
Madepura:जिला मुख्यालय के दुर्गा मंदिर के समीप एक छोटी सी बात पर हुई जिस कारण युवक के सिर में डंडा से प्रहार कर दिया गया.
दुकानदार पर आरोप लगाते हुए युवक के द्वारा बताया गया कि मधेपुरा जिला के बड़ी दुर्गा स्थान मंदिर के पास एक दुकानदार ने एक युवक की सिर फोड़ दी वही पीड़ित के द्वारा बताया गया कि युवक मसाला लिया उसके बाद युवक ने मसाला नहीं लेने को बताया उसके बाद दुकानदार और युवक के बीच दोनों में बहस हो गया.वही बहस के दौरान दोनों में मारपीट हो गयी. इस दौरान युवक की सिर में डंडा से प्रहार कर दिया गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने झगड़ा को शांत कराया और युवक को सदर अस्पताल इलाज करवाने के लिए भेजा. वहीं सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ मनोज कुमार ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट एवं सदस्य ताल में सिटी स्कैन की सुविधा नहीं रहने के कारण युवक को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.
