Madepura:गांव के शख्स पर आरोप- खेत में काम करने के लिए बुलाया, मना करने पर गोली मारी - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madepura:गांव के शख्स पर आरोप- खेत में काम करने के लिए बुलाया, मना करने पर गोली मारी

मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के साहुगढ़ में बदमाशों ने अहले सुबह एक मजदूर को गोली मार कर घायल कर दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि साहूगढ़ कारू टोला वार्ड नंबर 5 निवासी सुरेश यादव मजदूरी का काम करता है. उसी गांव के सदानंद यादव नाम के व्यक्ति ने उसे मजदूरी करने के लिए बुलाया था और मजदूरी करने से मना करने पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी.

मृतक सुरेश यादव के पुत्र अमरदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता गांव में ही रहकर मजदूरी का काम किया करते थे। वही बीते कुछ दिनों से गांव के ही दबंग सदानंद यादव उन्हें अपने यहां मजदूरी करने के लिए बार-बार प्रताड़ित कर रहे थे। जब उनके पिता ने उनके यहाँ मजदूरी करने से मना कर दिया तो आज सुबह (करीब 8 बजे) उन लोगों ने उनके पिता को गोली मार दी।इसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें मधेपुरा सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और वहां पहुंचते हैं उनकी मौत हो गई। इधर जानकारी मिलते ही मधेपुरा थाना की पुलिस ने मेडिकल कॉलेज पहुंच शव को कब्जे में ले सदर अस्पताल मधेपुरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस बाबत मधेपुरा सदर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। अहले सुबह हुए इस घटना से एक तरफ जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गई है वहीं दूसरी तरफ सुनीता के परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button