Earthquake in Bihar:बिहार में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 तीव्रता - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Earthquake in Bihar:बिहार में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 तीव्रता

बिहार में रविवार की सुबह कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. बिहार के पटना समेत कई जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, मधेपुरा और मुजफ्फरपुर में भूकंप के झटको का असर देखा गया. जानकारी के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता काफी कम थी. इस भूकंप का सेंटर नेपाल की राजधानी काठमांडू था. जमीन 10 किलोमीटर नीचे हलचल हुई थी. 

भूकंप सुबह 7.58 बजे आया था। भूकंप का केंद्र नेपाल में था। 5.5 तीव्रता का था भूकंप। सुबह भूकंप के चलते लोगों में दहशत फैल गई। वहीं नेपाल की राजधानाी काठमांडू की धरती में कंपन हुआ है। रिक्टर स्केल पर भूकंप के कंपनी की तीव्रता 5.5 आंकी गई है। भूकंप विज्ञान के राष्ट्रीय केंद्र ने जानकारी दी कि यह भूकंप नेपाल से 147 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर आया। 

नेपाल में रहा भूकंप का केन्द्र

जानकारी के मुताबिक नेपाल की तराई क्षेत्र में इसका केन्द्र रहा। भूकंप के झटके सुबह सात बजकर 58 मिनट पर यह कुछ सेकेंड के लिए महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 रही है। हालांकि, अर्थक्वेक को लेकर कहीं से भी अभी तक जानमाल या किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं मिली है। जानकार के मुताबिक नेपाल से करीब तीन किमी दूर दिक्तेल में इसका सेंटर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button