CM: पटना में नीतीश कुमार के काफिले पर हमला, काफिले में मौजूद नहीं बिहार के सीएम - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

CM: पटना में नीतीश कुमार के काफिले पर हमला, काफिले में मौजूद नहीं बिहार के सीएम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर रविवार को पटना में पथराव किया गया, समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि पथराव के समय वह किसी भी वाहन में मौजूद नहीं थे। इस पथराव में कई वाहनों के शीशे टूट गए। सोमवार को मुख्यमंत्री को जाना था गयाबताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोमवार को पटना से गया जाना था. वो वहां सूखी की स्थिति पर बैठक करने के साथ रबर डैम का निरीक्षण भी करने वाले हैं. हालांकि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से जाने वाले हैं. मगर हेलीपैड से अन्य स्थान पर उनके जाने के लिए कारकेड को पटना से गया भेजा जा रहा था. इसपर लोगों ने हमला कर दिया.मुख्यमंत्री के कारकेड पर हमला की सूचना के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. मौके पर पुलिस के वरीय पदाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे. अधिकारियों ने पहले परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जब परिजन नहीं माने तो लाठी चार्ज कर सब को खदेड़ दिया. इस मामले में पुलिस और ट्रैफिक की लापरवाही की बात भी सामने आ रही है.युवक की हत्या से लोग थे नाराजबताया जा रहा है कि गौरीचक सोहगी मोड़ निवासी साधु लाल का बेटा सन्नी कुमार 14 दिनों से गायब था. रविवार को बेउर के पास पैन में उसका शव मिला. इसके बाद लोगों में बड़ा आक्रोश था. लोग शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे थे. हमले में सीएम के कारकेड में शामिल पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मुख्यमंत्री के कारकेड को आगे बढ़ाया. इस दौरान हुए पथराव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारकेड में शामिल कई सुरक्षाकर्मियों को चोटें भी लगने की खबर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button